|
|
||||
|
|
क्या आप बढ़ते बिजली बिल या बिजली कटौती से परेशान हैं, या पावर ग्रिड को बिजली भेजकर पैसा कमाना चाहते हैं? वारी का 2.7kW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम आपके लिए एक बेहतरीन समाधान है। इस पैकेज में घर के लिए Waree के 5 उच्च गुणवत्ता वाले सोलर पैनल (Solar Panel) शामिल हैं। ये पैनल उच्च दक्षता और लंबे समय तक चलने की गारंटी के साथ आते हैं, साथ ही ब्रांड की वारंटी भी मिलती है।
हमारी सेवाएं पूरी तरह पारदर्शी हैं, बिना किसी छिपी हुई लागत (Hidden Cost) के। सोलर पैनल सिस्टम (Residential) का विवरण इस प्रकार है:
2.7 kW सोलर सिस्टम प्लान (5 पैनल, 540W प्रत्येक)
विवरण | जानकारी |
---|---|
कुल लागत | ₹1,85,000 |
सब्सिडी | ₹72,600 |
प्रभावी लागत | ₹1,12,400 |
वजन | 32.50 किलोग्राम / प्रति पैनल |
चौड़ाई | 113.30 सेमी / प्रति पैनल |
ऊँचाई | 227.20 सेमी / प्रति पैनल |
गहराई | 3.50 सेमी / प्रति पैनल |
रिप्लेसमेंट पॉलिसी | 7 दिन की रिप्लेसमेंट (टूट-फूट पर) |
उपयोगिता व स्थायित्व | 25-30 साल तक टिकाऊ और उच्च दक्षता वाले हैं। |
निर्माता की वारंटी | पैनल्स पर 25 साल की वारंटी। |
यह 2.7 kW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम छोटे घरों या ऑफिस के लिए एकदम बढ़िया है, जहाँ टीवी, कूलर, पंखे, और लाइट्स जैसे उपकरणों का उपयोग होता है। यह शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में औसत बिजली खपत वाले उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त है। यदि आप अपने बिजली बिल में कटौती कर बेसिक घरेलू जरूरतों के लिए सोलर ऊर्जा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए बिल्कुल सही है।
ध्यान दें: सब्सिडी (Subsidy) की राशि सरकार द्वारा एक सप्ताह के भीतर आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है। हम ग्राहकों से कुल शुल्क लेते हैं; सब्सिडी के बाद की राशि पहले से कम करके नहीं लेते।
उच्च शक्ति की आवश्यकताओं के लिए अन्य सोलर सिस्टम (Residential) प्लान्स
सोलर सिस्टम साइज | कुल लागत (₹) | सब्सिडी (₹) | कस्टमर के लिए प्रभावी लागत (₹) |
---|---|---|---|
2.7 kW | 1,85,000 | 72,600 | 1,12,400 |
3.24 kW (6 पैनल) | 2,05,000 | 78,000 | 1,27,000 |
4.86 kW | 2,95,000 | 78,000 | 2,17,000 |
5.0 kW (9 पैनल) | 2,95,000 | 78,000 | 2,17,000 |
5.40 kW | 3,15,000 | 78,000 | 2,37,000 |
5.94 kW | 3,35,000 | 78,000 | 2,57,000 |
7.56 kW | 4,40,000 | 78,000 | 3,62,000 |
9.72 kW | 4,84,000 | 78,000 | 4,06,000 |
14.04 kW | 7,20,000 | 78,000 | 6,42,000 |
19.44 kW | 9,50,000 | 78,000 | 8,72,000 |
29.16 kW | 12,60,000 | 78,000 | 11,82,000 |
कौन सा सोलर सिस्टम आपके लिए सही है?
-
🔋 2.7 kW सोलर सिस्टम: यह सिस्टम उन घरों के लिए उपयुक्त है जहाँ सीमित बिजली की खपत होती है जैसे कि टीवी, पंखा, फ्रिज, कूलर और LED लाइट्स। यह शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छोटे परिवारों के लिए एक किफायती विकल्प है, खासकर जहाँ बिजली कटौती कम होती है और बिजली के बिल अधिक होते हैं।
-
🔋 3.24 kW सोलर सिस्टम (6 पैनल): अगर आप एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कंप्यूटर या अन्य बिजली से चलने वाले घरेलू उपकरण एक साथ इस्तेमाल करते हैं, तो यह सिस्टम आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है। यह मध्यम आकार के परिवारों और शहरी क्षेत्रों में रहने वालों के लिए आदर्श है, जहाँ बिजली की खपत थोड़ी अधिक होती है।
-
🔋 5.0 kW सोलर सिस्टम (9 पैनल): इस सोलर सिस्टम की क्षमता अधिक होती है और यह उन घरों या छोटे व्यवसायों के लिए उपयुक्त है जहाँ एक से अधिक एसी, सबमर्सिबल पंप, गीजर, रूम हीटर, माइक्रोवेव ओवन और अन्य हाई-पावर उपकरणों का उपयोग किया जाता है। यह विशेष रूप से उन इलाकों के लिए उपयुक्त है जहाँ बिजली कटौती अधिक होती है या बिजली का खर्च ज्यादा आता है।
-
🔋 7.56 kW या उससे अधिक क्षमता वाले सिस्टम: यदि आपके पास बड़ा घर, फार्महाउस या व्यवसायिक स्थल है, जहाँ कई उपकरण और मशीनें लगातार चलती हैं, तो यह हाई-कैपेसिटी सोलर सिस्टम आपके लिए सही विकल्प है। यह ऊर्जा पर निर्भरता को कम करता है और लंबे समय में लागत बचाता है।
ऑन-ग्रिड vs ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम
- ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम: यह सिस्टम बिजली ग्रिड से जुड़ा होता है, जिससे आपकी उपयोग के बाद बची हुई बिजली की यूनिट पावर ग्रिड में भेजी जा सकती है। उदाहरण के लिए, यदि आपका सोलर सिस्टम रोज़ 10 यूनिट बिजली बनाता है और आप केवल 5 यूनिट का उपयोग करते हैं, तो बची हुई 5 यूनिट बिजली MPEB / MPEZ के पावर ग्रिड को भेजी जाएगी, जिससे आपका बिजली बिल बहुत कम हो जाएगा। आप चाहें तो यह बची हुई बिजली, पावर ग्रिड को देकर प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली कार्यालय से पैसे भी ले सकते हैं। यह सिस्टम शहरी क्षेत्रों या उन स्थानों के लिए उपयुक्त है जहां बिजली की उपलब्धता स्थिर रहती है। हमारे बहुत सारे ग्राहक अपने घरों में सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिभाग को बिजली बेंचकर पैसे कमा रहें हैं और इसे अपने आय का एक स्त्रोत बना लिया है। यह सिस्टम शहरी क्षेत्रों या उन स्थानों के लिए उपयुक्त है जहां बिजली की उपलब्धता स्थिर रहती है।
- ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम: यह सिस्टम बैटरी के साथ आता है और उन स्थानों के लिए उपयोगी है जहां बिजली की कटौती अधिक होती है या बिजली उपलब्ध नहीं होती। इसमें स्टोरेज की आवश्यकता के अनुसार बैटरी की संख्या बढ़ानी पड़ती है। अलग से बैटरी खरीदने के कारण यह सिस्टम थोड़ा महंगा पड़ता है, लेकिन इसका लाभ यह है कि पावर ग्रिड में बिजली गुल हो जाने के बाद भी आपके घर में लगातार बिजली मिलती रहती है। यह विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अधिक उपयुक्त है।
सरकार द्वारा सब्सिडी
सरकार 2.7kW से कम के सोलर सिस्टम पर ₹72,600 और 3kW से अधिक के सोलर सिस्टम पर ₹78,000 की सब्सिडी प्रदान करती है। सोलर पैनल के सफलतापूर्वक इंस्टॉलेशन के बाद, यह सब्सिडी ग्राहक के खाते में 1 सप्ताह के भीतर सीधे ट्रांसफर कर दी जाती है।
Residential vs Commercial सोलर सिस्टम
🏡 रेज़िडेंशियल (Residential) सोलर सिस्टम: रेज़िडेंशियल सोलर सिस्टम मुख्य रूप से घरेलू उपयोग के लिए बनाए जाते हैं। इनकी क्षमता सामान्यतः 2 kW से 10 kW तक होती है और ये घरों में चलने वाले बिजली उपकरणों जैसे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, लाइट्स, पंखे आदि के लिए पर्याप्त होते हैं।
🔹 मुख्य विशेषताएं:
- घरेलू उपकरणों के अनुसार डिज़ाइन किए गए।
- भारत सरकार की PM Suryoday Yojana के तहत सब्सिडी उपलब्ध।
- Net Metering की सुविधा से बिजली बिल में भारी बचत।
- छत (Rooftop) पर इंस्टॉलेशन में आसान, कम निवेश में जल्दी लाभ मिलने वाला सिस्टम।
📌 उदाहरण: 2.7 kW Residential सिस्टम की कुल लागत ₹1,85,000 है। ₹72,600 की सब्सिडी मिलने के बाद प्रभावी लागत सिर्फ ₹1,12,400 होती है।
🏢 कमर्शियल (Commercial) सोलर सिस्टम: कमर्शियल सोलर सिस्टम बड़े बिजली लोड वाले व्यवसायिक उपयोग जैसे दुकानों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों, स्कूलों, गोदामों, ऑफिस आदि के लिए बनाए जाते हैं। इनकी क्षमता आमतौर पर 10 kW से ऊपर होती है और ये हाई-पावर सप्लाई के लिए उपयुक्त होते हैं।
🔹 मुख्य विशेषताएं:
- Heavy Duty उपकरणों के लिए High-performance पैनल और इन्वर्टर।
- लंबी अवधि में बेहतर ROI (Return on Investment)।
- सामान्यतः सरकारी सब्सिडी नहीं मिलती या बहुत सीमित होती है।
- व्यापारियों के लिए Tax Benefits और Depreciation क्लेम की सुविधा।
- Industrial Grade लोड के लिए उपयुक्त।
📌 उदाहरण: 14.04 kW Commercial Solar सिस्टम की कुल लागत ₹6,30,000 है। यह मिड से हाई लेवल व्यवसाय के लिए एक दमदार और टिकाऊ समाधान है।
आज ही बुक करें (मुफ्त सर्वे)
प्रोडक्ट आर्डर करने से पहले एक बार हमसे जरूर फोन करें। हमारी एक्सपर्ट टीम सबसे पहले आपके घर या ऑफिस की जरूरतों का सर्वे (निरीक्षण) करती है और फिर सही सोलर सिस्टम की सिफारिश करती है। इंस्टॉलेशन पूरी तरह सुरक्षित तरीके से किया जाता है, ताकि सिस्टम सही तरीके से काम कर सके। हमारे पास कोई छिपी हुई लागत नहीं है, और हम पूरी पारदर्शिता के साथ सेवाएं देते हैं।
ऑफिस के लिए या Off-Grid Solar System की जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें, हम आपको पूरी जानकारी और कस्टमाइज्ड समाधान प्रदान करेंगे।
वर्तमान में किसी भी प्लान को खरीदने पर हम आपको 25% डिस्काउंट दे रहे हैं। यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए है, तो जल्दी करें! ✅